बिलासपुर जिले में रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की आवाजाही रही। जिला प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों के बीच 1352 अभ्यर्थी बिलासपुर और घुमारवीं स्थित पांच परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दे रहे। परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य सुविधाओं की तैयारियां अंतिम चरण में दिखाई दीं। अभिभावकों ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, परिवहन और अन्य सुविधाओं के बेहतर इंतजाम किए, जिससे छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।