फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 8 मई को बिलासपुर पहुंचेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकताओं को देंगे चुनावी टिप्स

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 8 मई को बिलासपुर पहुंचेंगे। नड्डा यहां पर पत्रा प्रमुख सम्मेलन में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मंडी के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने दी। बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 8 मई को हॉकी मैदान बिलासपुर में पत्रा प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले भर के 427 बूथों के 11 हजार पत्रा प्रमुख भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकताओं को चुनावी टिप्स देंगे। सांख्यान ने बताया कि इस सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। सम्मेलन सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस मौके पर सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल और प्रदेश भाजपा मीडिया सह संयोजक स्वदेश ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें