फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: बंगाणा, चंबा महाविद्यालय की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-4 (थियेटर) के तीसरे दिन वन एक्ट प्ले, स्किट और माइम की प्रस्तुति दी गई। युवा महोत्सव का आयोजन रविवार तक बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में किया जाएगा। समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. बलबीर सिंह चंदेल ने शिरकत की। समारोह में पहली प्रस्तुति राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब ने नटनी का श्राप की दी। दूसरी प्रस्तुति राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के नाम रही, जिसमें द्रौपदी के चरित्र को बहुत ही सशक्त तरीके से प्रस्तुत किया गया। नाटकों की श्रृंखला की आखिरी कड़ी राजकीय महाविद्यालय चंबा के द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें विभाजन के समय की त्रासदी को दिखाया गया। टीम की प्रस्तुति इतनी अच्छी थी कि सभागार में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें