विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय महाविद्यालय जुखाला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को एड्स से बचाव और दूसरों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से एड्स जागरूकता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।