फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: रणधीर शर्मा बोले- पंचायती राज चुनाव नतीजों पर कांग्रेस बौखलाई

श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकाय चुनावों के परिणामों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में मिली हार से कांग्रेस नेता बौखला गए हैं और मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री अमर्यादित एवं अलोकतांत्रिक बयानबाजी कर रहे हैं। बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के महत्व को लेकर दिया गया बयान लोकतांत्रिक व्यवस्था और पंचायती राज संस्थाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के तीन स्तरीय ढांचे में जिला परिषद, पंचायत समिति और पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में प्रदेशभर के निर्वाचित जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के महत्व को कम आंकना उनके साथ-साथ उन्हें चुनने वाली जनता का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुने गए सैकड़ों जिला परिषद और हजारों बीडीसी सदस्यों का सम्मान होना चाहिए। मुख्यमंत्री का बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है और भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें