फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: राजेश धर्माणी बोले- कांग्रेस केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं द्वारा कांग्रेस पार्टी का 141वां स्थापना दिवस भराड़ी में हर्षोल्लास में मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं प्रदेश तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के ध्वजारोहण और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके उपरांत कांग्रेस पार्टी के इतिहास, उसकी विचारधारा और देश के विकास में उसके योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक अहम भूमिका निभाई है। मुख्यातिथि राजेश धर्माणी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसने देश को आजादी दिलाने से लेकर लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें