फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: प्रदेश में मत्स्य बीज उत्पादन दोगुना करने की तैयारी, आधुनिक तकनीक पर जोर

हिमाचल प्रदेश में मत्स्य बीज उत्पादन को सुदृढ़, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मत्स्य पालन विभाग ने आवश्यक कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में मत्स्य पालन निदेशालय बिलासपुर में बेस्ट मैनेजमेंट प्रैक्टिसेज एवं टेक्नोलॉजी इन्फ्यूजन के माध्यम से प्रदेश में फिश सीड प्रोडक्शन को बढ़ावा विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता निदेशक मत्स्य विवेक चंदेल ने की। कार्यशाला में प्रदेशभर के फील्ड अधिकारी, विशेषकर विभिन्न मत्स्य फार्मों के प्रभारी अधिकारियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य प्रदेश में मछली बीज उत्पादन को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ बनाना रहा, ताकि मत्स्य क्षेत्र को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त किया जा सके। निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि विभाग प्रदेश में मत्स्य बीज उत्पादन को दोगुना करने की दिशा में ठोस रणनीति के साथ काम कर रहा है। वर्तमान में कार्प प्रजाति की मछलियों के अंडों का उत्पादन लगभग 30 लाख और ट्राउट मछलियों के अंडों का उत्पादन करीब 20 लाख किया जा रहा है, जिसे आगामी समय में लगभग दोगुना करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिकारियों को कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें