फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिलासपुर पुलिस ने 40 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब से पकड़ा सप्लायर

Krishan Singh Updated Sat, 18 Jul 2026 03:10 PM IST

बिलासपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना स्वारघाट में 16 जुलाई को दर्ज मामले में पहले सुमन कुमार निवासी सुरहाड़ को 7.3 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ और तकनीकी जांच में पता चला कि चिट्टा पंजाब के खरड़ से लाया गया था। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने पंजाब में दबिश देकर सोनू कुमार निवासी श्री मुक्तसर साहिब को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस तरह मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी और कुल 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों में चिट्टे की सप्लाई करने की तैयारी में था। पुलिस उसके संपर्कों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें