विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पूजा अर्चना की और माता जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से दर्शनों के लिए पहुंचते रहे भारी भीड़ के चलते सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता के दर्शनों के लिए भेजा। दोपहर की आरती के बाद जैसे ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बड़ी तो श्रद्धालुओं को जत्थों में भेजा गया। मंदिर के बाहर होमगार्ड जवानों ने व्यवस्था बनाए रखी और आराम से लाइनों में ही माता जी के दर्शनों के लिए भेजा गया। पुजारी लक्की शर्मा ने बताया कि नवरात्रों के बाद से लगातार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।