फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही नीट की परीक्षा

अंकेश डोगरा Updated Sun, 04 May 2025 01:32 PM IST

चिकित्सा संस्थानों में मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की परीक्षा रविवार को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है। परीक्षा के लिए बिलासपुर में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में कुल 1352 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के नकल रहित संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थी की गहन जांच की जा रही है। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में सिर्फ एडमिट कार्ड और फोटो ही ले जाने दिया जा रहा है। दोपहर 2:00 जे से शाम 5:00 बजे तक यह परीक्षा होगी। 1:30 बजे के बाद किसी को परीक्षा केंद्र में अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें