फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पत्थर, रेहड़ी और बिस्तर लगाकर बाधित किया शिमला-धर्मशाला हाईवे

Mon, 04 Dec 2023 12:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

शिमला-धर्मशाला हाईवे एक बार फिर मंगरोट के पास पत्थर, रेहड़ी और बिस्तर लगाकर बाधित कर दिया गया है। हाईवे की भूमि दावा करने वाले राजनकांत ने एक लेन को बंद कर दिया है। राजनकांत का कहना है कि उसने प्रशासन को उसकी भूमि वापस करने को कहा था लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर उसे अपनी भूमि पर कब्जा करना पड़ रहा है। वहीं हाईवे पर एक लेन यातायात के लिए बाधित हो गई। हालांकि दूसरी लेन पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। राजनकांत ने बताया कि हाईवे पर आठ बिस्वा भूमि उसकी निकली है लेकिन उसे इसे वापस नहीं किया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार राजनकांत ने इस हाईवे पर यातायात को बाधित किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें