फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: नायक अतुल शर्मा को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र के निवासी भारतीय सेना के जवान नायक अतुल शर्मा (25) का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर घर लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार शाम को बीमारी से अतुल शर्मा का निधन हो गया। वे भारतीय सेना की 16 मीडियम आर्टिलरी रेजिमेंट में सेवारत थे। यह दुखद घटना सुनते ही पूरे बरठीं क्षेत्र और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें भावभीनी विदाई दी। अतुल बरठीं के एक साधारण परिवार से थे और देश सेवा में अपना योगदान दे रहे थे। उनकी मौत ने न केवल परिवार को, बल्कि पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोग उन्हें याद करते हुए कह रहे हैं कि वे एक जिम्मेदार, मेहनती और देशभक्त जवान थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें