फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: सांसद अनुराग ठाकुर ने नयना देवी में लोगों से किया संवाद, नुकसान का लिया जायजा

Krishan Singh Updated Wed, 03 Sep 2025 02:37 PM IST

सांसद अनुराग ठाकुर आज बिलासपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडयाली, नयना देवी, सदर और घुमारवीं में आपदा से प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। सुबह उन्होंने नयना देवी जी में नुकसान का जायजा लिया। अनुराग ठाकुर ने कनफारा, मंडयाली क्षेत्र में भी जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को समझा। उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और प्रशासन से तेजी से राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरे के दौरान लोगों ने ढह गए घरों, फसल नुकसान और संपर्क मार्गों की स्थिति जैसी परेशानियों से अवगत कराया। उनके साथ विधायक रणधीर शर्मा भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें