फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: जेपी नड्डा के पिता के शतायु समारोह में बधाई देने पहुंचे देश-प्रदेश के नेता

अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Jul 2025 03:30 PM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पिता डॉक्टर नारायण लाल नड्डा आज अपना 100वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर केंद्र और प्रदेश के कई भाजपा नेता उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए विजयपुर नड्डा निवास पहुंचे हैं। जन्मदिन के अवसर पर नड्डा निवास पर भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। वहीं, शाम को भजन संध्या भी आयोजित होगी। इस मौके पर दिन के समय संकीर्तन एवं भजन उत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रस्तुति के लिए अजय भाई राष्ट्र मंडल दिल्ली को बुलाया गया है। यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक चलेगा और उसके बाद बिलासपुरी धाम परोसी जाएगी। पिता के शतायु होने के उत्सव में भाग लेने के लिए जेपी नड्डा भी चार दिन के बिलासपुर दौरे पर हैं। आज वो नड्डा निवास पर आयोजित कार्यक्रम में ही रहेंगे। आज सुबह से ही नड्डा निवास पर पूजा और हवन का दौर शुरू हो गया है। इसमें परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए। डॉक्टर नारायण लाल नड्डा ने अपनी तीन पीढ़ियों के साथ अपने 100वें जन्मदिन की पूजा की। जेपी नड्डा के पिता को बधाई देने वालों में केंद्रीय मंत्री गिरिराज, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, विपिन परमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, जीत राम कटवाल, त्रिलोक जमवाल, रणधीर शर्मा सहित प्रदेश भाजपा के कई नेता शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें