फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में बिजली, पानी, सड़क के मुद्दों पर हुई चर्चा

बिलासपुर जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष विमला देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जन समस्याओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया गया। वहीं, बिजली, पानी, सड़क और अन्य मुद्दों को बैठक में जन प्रतिनिधियों ने उठाया। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह ने श्री नयनादेवी जी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा बार-बार बिजली जाने से लोगों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। सदस्य प्रेम सिंह ठाकुर ने मलोखर स्कूल के प्रयोगशाला भवन के निर्माण और ग्राम पंचायत सिकरोआ, छकोह, मलोखर, सोलधा, बाडनू, दिग्थली, सुई सुरहाड़, रानी कोटला, साई खारसी में बिजली की कम वोल्टेज के मुद्दे पर चर्चा की। शैलजा शर्मा ने मांग उठाई की निगम की जितनी भी बसें बैहना जट्टा से फोरलेन से होकर गुजरती हैं, उन्हें कल्लर गांव की पुरानी सडक़ से होकर भेजा जाए। सदस्य बैली राम टैगोर ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा से औहर के बीच एक  बैंक की ब्रांच खोलने की मांग भी उठाई। बैठक में उपस्थित एसडीएम अभिषेक गर्ग ने कहा कि जिला प्रशासन चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जन समस्याओं को हल करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और तेज गति से काम करने के निर्देश दिए। बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला पंचायत अधिकारी डॉ. तिलक राज ने किया। बैठक में जिला परिषद के सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें