फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: टूरिज्म कैलेंडर 2026 का उपायुक्त राहुल कुमार ने किया विमोचन

जिला प्रशासन बिलासपुर ने जिले में पर्यटन को नई दिशा प्रदान करने को एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने शुक्रवार को बिलासपुर अन्वेल्ड: टूरिज्म कैलेंडर 2026 का औपचारिक विमोचन किया। इस विशेष वार्षिक कैलेंडर में वर्ष 2026 के दौरान जिले में प्रत्येक माह आयोजित होने वाली प्रशासनिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत और व्यवस्थित विवरण प्रस्तुत किया गया है। इस कैलेंडर में बिलासपुर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, पारंपरिक मेलों, त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों को विशेष रूप से समाहित किया गया है। इसके माध्यम से जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक परंपराओं और पर्यटन संभावनाओं को एक समग्र स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे पर्यटकों, शोधकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को वर्ष भर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी एक ही मंच पर सुलभ रहेगी। जिला प्रशासन ने कैलेंडर को आकर्षक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए बिलासपुर के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के मनमोहक छायाचित्रों को भी स्थान दिया है। प्रशासन ने इस कैलेंडर को केवल एक सूचना दस्तावेज तक सीमित न रखकर, जिले की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ पर्यटन विकास को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम भी बनाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें