बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में बजरंग दल ने बुधवार को बिलासपुर शहर में बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। वहां की सरकार रक्षा नहीं कर पा रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में युवक की हत्या की जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही हिंदुओं की रक्षा की जाए।