फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बड़गांव में गोशाला में लगी आग, तुड़ी और घास जला

विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव में शॉर्ट सर्किट होने से गोशाला में आग लग गई, जिससे हजारों रुपये की सूखी घास व तूड़ी सहित अन्य सामान जल गया। गोशाला के मालिक रणवीर सिंह ने बताया कि वह घर में ही काम कर रहे थे। जैसे ही गोशाला की तरफ गए तो आग की लपटें आसमान छू रही थी। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास पड़ोस के सभी ग्रामीण इकट्ठे हुए, जिन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। हालांकि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन तब तक गोशाला का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें