फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: करयालग में 64 करोड़ की लागत से स्थापित होगा 132 केवी विद्युत सब स्टेशन

Krishan Singh Updated Fri, 26 Sep 2025 05:45 PM IST

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टकरेड़ा में जन समस्याएं सुनते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि करयालग में लगभग 64 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवी विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। बिजली की कम वोल्टेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए 33 केवी के दो विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बम्म और घुमारवीं उपकेंद्र पर लगभग 10-10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अतिरिक्त कांगू-कंदरौर 33 केवी लाइन का रिकंडक्टिंग कार्य 5 करोड़ और 132 केवी सब स्टेशन से नई 33 केवी कोटला-झंडूता-बरठीं लाइन पर सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंत्री ने बताया कि बडोल देवी, जैजवीं और चलैहली में नए 33 केवी विद्युत सब स्टेशन को भी स्वीकृति मिल गई है। विधानसभा क्षेत्र में 140 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं और 200 ट्रांसफार्मरों का सुधारीकरण किया जा रहा है, जिससे आने वाले 25 वर्षों तक विद्युत समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। कहा कि सिविल कोर्ट परिसर के समीप 25 बीघा भूमि केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए स्थानांतरित की गई है और जल्द ही यहां विद्यार्थियों के लिए भव्य स्कूल भवन बनेगा। वहीं घुमारवीं में 4.5 करोड़ रुपये की लागत से खेल परिसर का निर्माण होगा, इसके लिए 20 बीघा भूमि युवा सेवा एवं खेल विभाग को दी गई है। पेयजल समस्या के समाधान के लिए सतलुज से तीन पेयजल आपूर्ति योजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा है। कहा कि प्रदेश में भारी बरसात से लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और मानसून आपदा में करीब 450 लोग असमय मृत्यु को प्राप्त हुए। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लगभग 40 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। सरकार प्रत्येक आपदा पीड़ित के साथ खड़ी है और सहायता पहुंचाने में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें