फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बैहल में हुए गोलीकांड से गुस्साए ग्रामीणों ने फोरलेन को किया जाम, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

उपमंडल श्री नयनादेवी जी के बैहल में हुए गोलीकांड से गुस्साए ग्रामीणों ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन को गरामोड़ा में जाम कर दिया। ग्रामीण आरोपियों को पकड़ने की मांग करते हुए फोरलेन पर धरने पर बैठ गए। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी, डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा सहित कोट कहलूर थाना ने टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। इसके बाद एएसपी शिव चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एएसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें