हिमांचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव का एलान हो चुका है। ऐसे में सभी पार्टियां अपने-अपने दावों और वादों के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। एक तरफ जहां बीजेपी अपने कार्यकाल में किए कामों को लेकर दोबारा सरकार बनाने का दम भर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपने-अपने मुद्दे बताकर और बीजेपी की खांमियां गिनवाकर सत्ता में आने को बेताब है। इन सब के बीच हिमाचल की जनता अपने मुद्दों के साथ वोट देने को बेकरार है। हालांकि इन सब के बीच एक सबसे बड़ी समस्या ये है कि कैसे जनता को वोट डालने के लिए जागरूक किया जाए। इसको लेकर चुनाव अधिकारियों में विचार विमर्श में लगातार जारी है। ऐसे में जैसे-जैसे वोट डालने की तारिख नजदीक आ रही है। वैसे ही वैसे चुनाव अधिकारी तरह-तरह के प्रावधान सामने ला रहे है। ऐसा ही एक प्रावधान सुंदरनगर मंडी में देखा गया है। दरअसल यहां निर्वाचन अधिकारी ने मतदाओं को जागरूक करने के लिए ऑटो रैली निकलवाई, जिसमें तकरीबन 150 ऑटो चालकों ने भाग लिया। ये कार्यक्रम जवाहर पार्क में आयोजित किया गया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि ऑटो के पीछे मतदान के लिए जागरुकता बैनर लगाया गया है। रैली करने का मकसद बस यही है कि इस बार वोटिंग में वृद्धि हो।