फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में नए साल तक मिलेगी आरओबी की सौगात

यमुनानगर में पुराना रादौर रोड रेल फाटक पर नए साल 2025 की शुरूआत में शहर को दूसरा आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) मिलने की उम्मीद है। इसके लिए रेलवे व पीडब्ल्यूडी ने निर्माण कार्य में तेजी लाई है। अभी रेल ट्रैक पर आरओबी का काम बाकी है, जबकि उसके दोनों ओर लगभग तैयार है। दो माह में यानी जनवरी में आरओबी से आवाजाही शुरू होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (माल गाड़ियों के लिए अलग ट्रैक) प्रोजेक्ट में रेल फाटक बंद कर उनके स्थान पर अंडरपास या आरओबी बनाए जा रहे हैं। इसी तरह फरवरी-2022 में पुराना रादौर रोड रेल फाटक का रास्ता बंद कर आरओबी का काम शुरू हुआ। इसका एक ढांचा पुराना हमीदा की ओर शुगर मिल गेट से रेल फाटक तक और दूसरा ढांचा पुराना रादौर रोड पर स्टार्च मिल गेट से रेल फाटक तक तैयार है। जिस पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। इसके अलावा रेलवे ट्रैक पर गार्डर रखे जाने के बाद स्लैब डालने का काम जारी है। आरओबी से रेल लाइन के दोनों ओर बसे लोगों को दोनों ओर आने-जाने में सुविधा होगी, जो अभी कई किलोमीटर घूमकर जमनागली अंडरपास व चांदपुर आरओबी से आ -जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें