फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: जॉब सिक्योरिटी पत्र की प्रतियां जलाकर करेंगे विरोध, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

24 जुलाई को मुख्य दमकल केंद्र पर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानीं तो अगस्त की हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की चेतावनी यमुनानगर। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की बैठक मुख्य दमकल केंद्र, यमुनानगर में आयोजित की गई जिसमें जॉब सिक्योरिटी की प्रतियां जलाई गई और सरकार विरोधी नारेबाजी कर कर्मचारियों ने रोष प्रकट भी किया। बैठक में राज्य कमेटी के आह्वान पर 24 जुलाई को मुख्य दमकल केंद्र इंडस्ट्री एरिया में हरियाणा सरकार द्वारा जारी जॉब सिक्योरिटी संबंधी पत्र की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सरकार के नाम दमकल केंद्र अधिकारियों एवं स्टेशन इंचार्ज के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज, मुख्य संगठनकर्ता संतोष कुमार और जिला कोषाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि 20 जुलाई को जारी किया गया जॉब सिक्योरिटी संबंधी पत्र सरकार की वादाखिलाफी और पे-रोल दमकल कर्मचारियों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि 13 मई 2026 को हरियाणा सरकार और यूनियन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में पे-रोल फायरमैन एवं चालकों को नियमित सरकारी नौकरी देने तथा सभी सहमत मांगों को 30 जून तक लागू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन सरकार अपने वादे से पीछे हट गई। प्रधान विजेंद्र सिंह, जिला सचिव रिंकू कुमार ने बताया कि समझौते में फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए दमकल कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नियमित नौकरी, सभी पे-रोल कर्मचारियों का नियमितीकरण, पांच वर्षों की वेतन वृद्धि का एरियर, एचकेआरएनएल कर्मचारियों के रोजगार की सुरक्षा, सभी दमकल कर्मचारियों को जोखिम भत्ता और वर्दी भत्ता देने सहित कई मांगों पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद सरकार ने नियमितीकरण के बजाय जॉब सिक्योरिटी का पत्र जारी कर दिया। गुलशन भारद्वाज ने कहा कि जॉब सिक्योरिटी किसी भी स्थिति में नियमित सरकारी नौकरी का विकल्प नहीं हो सकती। वर्षों से अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा दे रहे दमकल कर्मचारियों को नियमित सरकारी सेवा का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 13 मई के समझौते को लागू नहीं किया और जॉब सिक्योरिटी संबंधी पत्र वापस नहीं लिया तो नियमित, पे-रोल और एचकेआरएनएल कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा घोषित 6, 7 और 8 अगस्त की राज्यव्यापी हड़ताल में पूरी ताकत से शामिल होंगे। जरूरत पड़ने पर हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है। बैठक में जगविंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, विक्रम सिंह, गुरिंदर सिंह, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, मोहनलाल, अनिल चौहान, दविंदर सिंह और साधू सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें