फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोहरे में हादसे रोकने के लिए यमुनानगर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

नवीन दलाल Updated Wed, 20 Nov 2024 03:35 PM IST

सर्दियों में पड़ने वाले घने कोहरे में हर साल जिले में कई हादसे होते हैं। इस बार कोई हादसा न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से आज यमुनानगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। नवनियुक्त ट्रैफिक एसएचओ कुशलपाल की तरफ से अग्रसेन चौक यमुनानगर पर ऑटो यूनियन कार्यालय पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि डीएसपी हेडक्वार्टर कंवलजीत रहे। डीएसपी ने सबसे पहले थाना शहर यमुनानगर प्रभारी नरेंद्र सिंह की गाड़ी पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर इस जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इसके बाद ई रिक्शा व ऑटो पर भी रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। इस दौरान ऑटो और ई रिक्शा चालकों ने भी अपनी समस्याओं से डीएसपी हेडक्वार्टर को अवगत कराया। ट्रैफिक एसएचओ कुशलपाल व थाना शहर यमुनानगर प्रभारी नरेंद्र सिंह ने भी ऑटो चालकों को यातायात नियमों की पालना करने तथा कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें