यमुनानगर नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय यमुनानगर समाधान शिविर लगा। इसमें पांच शिकायतें पहुंची। प्रॉपर्टी आईडी की तीन, नाला सफाई व बिल पेमेंट की पहुंची एक-एक शिकायत रही। जगाधरी नगर निगम कार्यालय में लगे समाधान शिविर में कोई शिकायत नहीं पहुंची। निगम कमिश्नर आयुष सिन्हा ने एक-एक शिकायतकर्ता की शिकायत सुनीं। शिकायतों की सुनवाई के बाद जिस शाखा से संबंधित शिकायत शिविर में आई, उसे उस शाखा इंचार्ज को भेज दिया गया। आयुष सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को शिविर में आई हर शिकायत का समाधान जल्द करने के निर्देश दिए। कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशों पर हर कार्य दिवस में सुबह दस बजे से 12 बजे तक निगम कार्यालयों में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में हर शिकायत को गंभीरता से सुनकर उसका निवारण किया जा रहा है। शिविर में कुछ समस्याओं का मौके पर निवारण हो रहा है तो कुछ शिकायत ऐसी होती है, जिनकी जांच की आवश्यकता होती है। ऐसी शिकायतों का समाधान जांच के बाद किया जा रहा है। मौके पर उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, प्रदीप कुमार, सीनियर अकाउंट ऑफिसर कृष्ण जैन, राकेश कुमार, कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सुहाग, सहायक निगम अभियंता राजेश कुमार, सहायक नगर योजनाकार आशीष, रघुबीर सिंह, भवन निरीक्षक नरेश दहिया, कमलदीप मौजूद रहे।