यमुनानगर नगर निगम कार्यालय में चल रहे समाधान शिविर के तीसरे दिन 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बाकी 39 शिकायतों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी तरह, जगाधरी स्थित नगर निगम कार्यालय में तीन शिकायतें दर्ज की गईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों ने तत्परता से काम शुरू कर दिया है।