फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों पर निगम की कार्रवाई, चार प्रॉपर्टी सील

प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर नगर निगम की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। निगम की टीम ने जगाधरी जोन के चार संपत्ति धारकों की प्रॉपर्टी सील की। ये वे प्रॉपर्टी धारक हैं, जिन पर नगर निगम का पांच-पांच लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। चारों बकायेदारों पर निगम का कुल 3082537 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। सभी बकायेदारों को कुछ दिन पहले अंतिम नोटिस जारी किया था, लेकिन इन्होंने न तो अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया और न ही नोटिस का कोई जवाब दिया। इसके बाद नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर प्रॉपर्टी सील करने की कार्रवाई की गई। जल्द ही एक लाख से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों ने टैक्स जमा नहीं कराया तो उनकी प्रॉपर्टी भी सील की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें