यमुनानगर के तेजली खेल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ये बलिदानियों का देश है उन्हीं की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहें है और यह देश वीरों की धरती है।