यमुनानगर जिले में कलयुगी मां की करतूत फिर सामने आई है। यहां टेही गांव में कोई दो दिन की नवजात बच्ची को एक घर के दरवाजे पर छोड़ कर फरार हो गई। जब बच्ची रोने लगी तो उसकी आवाज सुनकर अंदर से लोग आए। लावारिस बच्ची की सूचना पंचतीर्थी पुलिस चौकी में दी गई। जिसके बाद पुलिस व महिला एवं बाल विकास और जिला बाल संरक्षण इकाई की टीमें मौके पर पहुंची। बच्ची को सिविल अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पूरी तरह स्वस्थ होने पर बच्ची को शिशु गृह पंचकूला में भेजा जाएगा।