फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में कपालमोचन में गुरु नानक देव ने दिया था संगत को उपदेश, आज होगा कार्तिक पूर्णिमा का स्नान

15 नवंबर को सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरु नानक देव जी ने अपने चरणों से यमुनानगर की धरती को भी पवित्र किया था। जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर कपालमोचन में गुरु नानक देव जी ने संगत को एकता, भाईचारे व जरूरतमंदों की सेवा व मदद का उपदेश दिया था। इसके बाद सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी जब कपालमोचन में आए थे तो उन्होंने संगत को हुकम दिया था कि हर साल कपालमोचन में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। जो भी व्यक्ति कपालमोचन में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाएगा और यहां कपालमोचन, ऋणमोचन व सूरजकुंड सरोवरों में स्नान करेगा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी। तभी से कपालमोचन का मेला अस्तित्व में आया। इस बार 11 से 15 नवंबर तक श्राईन बोर्ड द्वारा कपालमोचन मेला का आयोजन किया जा रहा है। आज रात 12 बजे लाखों श्रद्धालु कपालमोचन मेला में सरोवरों में स्नान कर मोक्ष की डुबकी लगाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें