यमुनानगर के बाड़ी माजरा स्थित पुल पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक महिला ने अज्ञात कारणों से नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला पुल पर चलते-चलते अचानक पुल के ऊपर चढ़ गई, और जैसे ही लोग उसकी ओर बढ़े, उसने नहर में छलांग लगा दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डायल 112 की टीम में शामिल सिपाही कुशल पाल और अन्य सदस्यों ने हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही नगर निगम के गोताखोर अमर को भी बुलाया गया, जिन्होंने सर्च अभियान शुरू किया।