यमुनानगर में दो कारों के बाच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनों ही गाड़ियों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा मॉडल टाउन स्थित सुविधा मॉल के सामने हुआ है, जहां वैगनआर और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। लोगों ने दोनों गाड़ियों में फंसे चालकों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि वैगनआर चालक को गंभीर चोट आई हैं। लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। जांच अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि दोनों कारें आपस में बुरी तरह फंसी हुई थी।