फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में 200 क्वार्टर के घरों को गिराने पहुंचा प्रशासन, लोगों ने गेट किया बंद

यमुनानगर में पेपर मिल कॉलोनी के 200 क्वार्टर के घरों को गिराने के लिए मंगलवार को प्रशासन जेसीबी व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। यहां पहुंचने पर पेपर मिल में काम करने वाले कर्मचारी (सेवानिवृत) और उनके ड्यू क्लियर नहीं हुए हैं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं प्रशासन अमले को कॉलोनी के अंदर घुसने पर कॉलोनी के लोगों ने गेट पर ताला लगाकर बंद दिया। ऐसे में जो बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचे तो उन्हें गेट बंद मिला और उन्हें बाहर ही खड़ा होना पड़ा। बता दें लगभग 40 परिवार ऐसे हैं जो यहां रह रहे हैं और इन परिवारों के मुखिया का कहना है कि इन्होंने पेपर मिल में 40-40 साल तक अपनी सेवाएं दी है और अभी तक उनके ड्यू क्लियर नहीं हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें