हरियाणा के यमुनानगर के आजाद नगर की गली नंबर 2 में मां बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। घर में कमरे के अंदर दोनों के शव पड़े मिले। आजाद नगर निवासी 45 वर्षीय मीना व उसके 23 वर्षीय बेटे राहुल का शव रविवार शाम घर में पड़ा मिला। उनकी बेटी काजल प्यारा चौक पर मोबाइल की दुकान में काम करती है। वह घर पर आई तो उसने दोनों के शव कमरे के अंदर पड़े देखे।