फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: ट्यूबवेल का कनेक्शन कटने से आनंदलोक कॉलोनी में पानी का संकट, 34 परिवार प्रभावित

शाहिल शर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 05:19 PM IST

सेक्टर-12 स्थित आनंदलोक कॉलोनी में बिजली निगम द्वारा ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन काटे जाने से गंभीर जल संकट पैदा हो गया है। कॉलोनी के करीब 34 परिवार पूरी तरह से पेयजल से वंचित हो गए हैं। पानी की आपूर्ति ठप होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कॉलोनाइजर ने ट्यूबवेल और ट्रांसफॉर्मर को लेकर शुरू से ही उन्हें गुमराह किया। वर्ष 2019 में कॉलोनी काटे जाने के समय कॉलोनाइजर ने सरकारी मानकों के अनुसार विकास और बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन अब ट्यूबवेल को निजी बताकर बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया। बताया जा रहा है कि कॉलोनाइजर द्वारा बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया। इस गंभीर समस्या को लेकर कॉलोनीवासी बड़ी संख्या में उपायुक्त (DC) से मिलने पहुंचे और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। निवासी अरविंद्र सिंह ने बताया कि कॉलोनी में कुल 211 प्लॉट हैं, जिनमें से 35 पर मकान बने हुए हैं। बिजली कनेक्शन कटते ही ट्यूबवेल बंद हो गया, जिससे पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें