फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: देर रात से हो रही बारिश से जलमग्न हुआ शहर, घरों में पानी घुसने से घरों में दुबके लोग

शहर में देर रात से हो रही भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नदियों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। निचले इलाकों में घरों में पानी घुसने से लोगों का सामान खराब हो गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भारी वर्षा की संभावना जताई थी। जिले में वर्षा का सिलसिला जारी है। रविवार देर रात शुरू हुई वर्षा के कारण जहां नदियों में पानी का बहाव बढ़ा है। वहीं शहर में जगह-जगह हुए जलभराव ने निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें