फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत

यमुनानगर के सिविल अस्पताल के सामने देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 50 वर्षीय महिला राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका राजकुमारी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला की रहने वाली थीं और अपनी बेटी के साथ वहीं रहती थीं। उनका बेटा प्रदीप अपने पिता पंचनारायण के साथ यमुनानगर के आजाद नगर गली नंबर 9 में रहता है। बताया गया कि पंचनारायण कुछ समय से यमुनानगर सिविल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। उन्हें देखने के लिए राजकुमारी अपने भाई के साथ देर रात यमुनानगर पहुंची थीं। परिजनों के अनुसार, राजकुमारी के मामा चंद्रभान ने भांजे प्रदीप को बुलाया। जैसे ही प्रदीप बाइक से शहीद भगत सिंह चौक से सिविल अस्पताल की ओर मुड़े, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजकुमारी सड़क पर गिर पड़ीं, जबकि प्रदीप और उनका भाई कुछ दूरी पर जा गिरे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल यमुनानगर सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। राजकुमारी के परिवार में दो बच्चे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा प्रदीप अपने पिता के साथ रहता है। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें