फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर समाधान शिविर में पहुंची नगर निगम संबंधित तीन शिकायतें

नगर निगम के यमुनानगर और जगाधरी कार्यालय में लगे समाधान शिविर में नगर निगम संबंधित तीन शिकायतें आई। यमुनानगर कार्यालय में एक शिकायत प्रोफेसर कॉलोनी में नाली की सफाई कराने व दूसरी शिकायत गोल्डनपुरी कॉलोनी में प्रॉपर्टी आईडी की लोकेशन सही कराने की पहुंची। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने दोनों शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनकी जांच कर जल्द निवारण करने के आदेश दिए। उधर जगाधरी स्थित निगम कार्यालय में स्पीड ब्रेकर बनाने संबंधित एक शिकायत पहुंची। इसके निवारण की प्रक्रिया निगम द्वारा शुरू कर दी गई है। मौके पर उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, नरेंद्र सुहाग, सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई सुनील दत्त, सहायक निगम अभियंता राजेश कुमार, बीआई नरेश दहिया मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें