पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय तीन दोस्तों की दुखद मौत हो गई। यह घटना बूड़िया के फतेहगढ़ पुल के पास हुई। रविवार को यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी। गोताखोर राजीव और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों के शव नहर से निकाले।