फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: घुटनों पर रेंगते हुए आरोपियों ने पुलिस को बरामद करवाई नकदी और पिस्टल

गांव तेजली समीप शराब ठेके से करिंदे की कनपटी पर पिस्टल रख 90 हजार रुपये लूट के दोनों आरोपियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर सीआईए-1 टीम ने रिमांड पर लिया। लूट की रात पुलिस से बचने के लिए कैत मंडी समीप गड्ढों में गिरने से दोनों की एक-एक टांग टूट गई है, इसलिए जिस स्थान पर लूट के बाद नकदी भरा बैग व पिस्टल गिराए गए थे, वहां दोनों ने घुटनों पर चलते-रेंगते हुए नकदी व पिस्टल बरामद कराई। 29 जुलाई की रात साढ़े दस बजे तेजली गांव के पास शराब ठेके पर करिंदे की कनपटी पर पिस्टल रख बाइक सवार तीन बदमाश 90 हजार की नकदी लूट ले गए थे। इस दौरान उन्होंने एक हवाई फायर भी किया था। तेजली मोड़ पर लगे नाके पर भी बाइक सवार बदमाश पुलिस को पिस्टल दिखाकर व नाका तोड़ भाग गए थे। वह उत्तर प्रदेश भागना चाह रहे थे पर गांव कैत मंडी के पास लगे नाके पर उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस से हाथापाई के दौरान एक बदमाश ने पुलिसकर्मी की दांतों से अंगुली काट ली थी। तीनों बाइक छोड़ गहरे गड्ढे में कूदकर भागने लगे, तब मौके पर सीआईए-1 टीम ने तलाश कर दो बदमाश पकड़ लिए और तीसरा फरार हो गया था। पकड़े गए बदमाशों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव बड़कली निवासी गौरव और जगाधरी की राजन गली निवासी पंकज के रूप में की गई थी। इनमें पंकज पर चोरी, स्नैचिंग व डकैती जैसे 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे ही गौरव पर डकैती, चोरी, स्नैचिंग व शस्त्र अधिनियम के पांच मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाश पुलिस से बचने के लिए गहरे गड्ढे में कूदने से घायल हो गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें