फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर; अपराजिता कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने रखे विचार, नारी सम्मान बनाए रखने की दिलाई शपथ

शाहिल शर्मा Updated Mon, 25 May 2026 05:05 PM IST

अमर उजाला फाउंडेशन के मिशन अपराजिता अभियान के अंतर्गत एमएलएन सीसे स्कूल में नारी सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा ग्रहण करने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षिकाओं ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सम्मान, आत्मविश्वास और जागरूकता को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची शिक्षिका भावना ने कहा कि महिलाएं हमेशा से अपराजिता रही हैं और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने भी महिला सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को लेकर अपने विचार साझा किए। अंत में सभी ने नारी सम्मान बनाए रखने और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें