फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ट्रक में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

सरस्वती शुगर मिल के बाहर अचानक एक लोडिड ट्रक में आग लग गई। जिसके चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि आग कैसे लगी, इसके बारे में पता नहीं चल पाया, किंतु आग की लपटें इतनी सुलग रही थी जिससे घना धुआं निकलने लगा। जिसे देखकर हर कोई उस तरफ दौड़ पड़ा। वहीं शोर शराबा सुनकर शुगर मिल और इज्जैक के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। इस पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। उधर, चालक का कहना था वह आराम से यमुनानगर-सहारनपुर हाइवे से गुजर रहा था, जैसे ही शुगर मिल के पास पहुंचा उसने सीट के पीछे मूड़ कर देखा तो आग लग रही थी। उसने तुरंत ट्रक को बीच रोड पर रोक नीचे कूद पड़ा और देखते ही देखते अचानक से आग भी फैल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें