फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जोरदार प्रदर्शन, शहीद भगत सिंह चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज देशव्यापी हड़ताल (भारत बंद) के दौरान यमुनानगर जिले में स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी, मिड-डे मिल वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोडवेज बस स्टैंड कर्मचारी और अन्य योजना कर्मचारी मिलजुलकर सड़कों पर उतरे। सभी ने शहीद भगत सिंह चौक पर एक बड़ी सभा की और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से कच्चे/ठेका कर्मचारियों को नियमित (पक्का) करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, न्यूनतम वेतन वृद्धि, सम्मानजनक मजदूरी, लेबर कोड्स रद्द करने और निजीकरण रोकने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि बुजुर्गों और पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई में कुर्बानियां दीं, लेकिन आज की सरकार कर्मचारियों के अधिकारों को छीन रही है। उन्होंने 8 घंटे काम, सुरक्षित नौकरी और बेहतर सुविधाओं की मांग दोहराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें