फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: फायर कर्मचारियों के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ उतरेगा मैदान में, क्रमिक भूख हड़ताल का एलान

हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी हड़ताल अब और तेज होती नजर आ रही है। 8 अप्रैल से प्रदेशभर के मुख्य दमकल केंद्रों पर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के समर्थन में अब सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने बड़ा फैसला लिया है। संघ ने आंदोलन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक व जिला स्तर के पदाधिकारियों द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से फायर कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फायर कर्मचारियों के समर्थन में प्रदेश के सभी निगमों, पालिकाओं और परिषदों के करीब 50 हजार सफाई कर्मचारी भी 1 और 2 मई को काम बंद कर हड़ताल में शामिल होंगे। यह कदम सरकार के खिलाफ संयुक्त संघर्ष को और मजबूत करेगा। धरने को संबोधित करते हुए हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजिंदर सिंह और महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश के 103 फायर स्टेशनों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर करीब 85 विधायकों और मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा है, लेकिन इसके बावजूद सरकार का रवैया असंवेदनशील बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें