फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला विद्यार्थियों को किया जागरुक

जगाधरी के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छटी से 12 कक्षा तक 500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। बूड़िया पुलिस चौकी इंचार्ज गुरदयाल ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, यातायात व नशे के विरूद्ध प्रेरित किया। साथ ही अपने आस पास हो रहे किसी भी अपराध की जानकारी देने व उसकी जानकारी गुप्त रखने के बारे में भी जानकारी दी। गुरदयाल ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य है और आने वाली पीढी से नेता, अफ्सर व अन्य अधिकारियों की श्रेणी में आऐंगे और अगर देश का युवा नशे की लत में पड़ जाएगा तो समाज का सुधार होने की बजाय बिगड़ जाएगा। अगर समाज का हर नागरिक जागरूक हो जाए तो समाज में होने वाली बुराइयों को जड़ से खत्म भी किया जा सकता है। विद्यार्थियों को नशा न करने, सतर्क रहने, सोशल मीडिया पर उनके आचरण, पोस्ट करने के तरीके, संदिग्ध की पहचान इत्यादि के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य सुमित जिंदल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें