पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जानकारी देते हुये बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जिले में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। जिला पुलिस द्वारा जिले भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। जिला पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न करवाने के लिया पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया है। जिले में कानून व्यवस्था एंव शांति की दृष्टि से अलग-अलग जगह नाके स्थापित किये जाएंगे। कड़ी सुरक्षा को लेकर पुलिस के द्वारा संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है और आने-जाने वाले सदिंग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की जा रही है।