फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में घर से निकले व्यक्ति की निर्मम हत्या, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में मिला शव

नवीन दलाल Updated Fri, 21 Mar 2025 10:59 AM IST

यमुनानगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुंडा खेड़ा निवासी 46 वर्षीय भारत भूषण का शव शुक्रवार सुबह मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ। मृतक की आधी गर्दन धारदार हथियार से कटी हुई थी, और चेहरा भी बुरी तरह बिगाड़ दिया गया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। परिजनों ने उसके कपड़ों से शव की पहचान की। परिजनों के मुताबिक, भारत भूषण वीरवार देर शाम अपनी मां को थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकला था। रात 12 बजे तक न तो वह घर लौटा और न ही उसकी कोई कॉल आई, जिससे परिवार चिंतित हो गया। सुबह जब उसकी लोकेशन ट्रैक की गई, तो इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में उसकी उपस्थिति का पता चला। वहां पहुंचने पर परिजनों ने एक कार देखी, जिसकी डिग्गी खुली हुई थी और भारत भूषण का शव जमीन पर पड़ा था। हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस परिजनों ने इस घटना को हत्या करार दिया है और पुलिस से जांच की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने हत्या के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। शहर में इस निर्मम हत्या से दहशत का माहौल है, और लोग जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच कर अपराधियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें