पंजेटो गांव में बरसात के पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला ब्लॉक होने से बरसात का पानी गांव में जमा होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-907 पर जाम लगा दिया। गांव के लोग नेशनल हाईवे के बीचों-बीच खाट डालकर बैठ गए और मांग कर कहा कि जब तक प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच समस्या का समाधान नहीं करते नेशनल हाईवे को बंद रखा जाएगा। नेशनल हाईवे जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे छछरौली तहसीलदार आनंद रावल ने जेसीबी बुलाकर बंद नाले को खुलवाया उसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।