फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर से प्रयागराज जाने वालों में उत्साह, फुल होकर चल रही रोडवेज बस

नवीन दलाल Updated Mon, 10 Feb 2025 07:18 PM IST

प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। इसका प्रमाण यमुनानगर बस स्टैंड से प्रयागराज के लिए जाने वाली बस में देखने को मिल रहा है। बस रोजाना फुल होकर यमुनानगर बस स्टैंड से दोपहर 12 बजे चलकर दिल्ली, आगरा और कानपुर के वास्ते सुबह छह बजे प्रयागराज पहुंच रही। इसी तरह लौटते समय भी बस में बैठने के लिए जगह नहीं बची। बस का एक तरफ का किराया 1189 रुपये रखा गया है। जहां इस यात्रा से श्रद्धालुओं को स्नान करने का सौभाग्य मिल रहा है, वहीं रोडवेज के राजस्व में भी प्रतिदिन बढ़ौतरी हो रही है। उल्लेखनीय है पांच फरवरी से प्रयागराज के लिए यमुनानगर बस स्टैंड से महाप्रबंधक संजय रावल ने हरी झंडी दिखाकर इस बससेवा की शुरूआत की थी। एडवांस में हो रही बुकिंग रोडवेज महाप्रबंधक संजय रावल ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को बस में बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। बस रोजाना काउंटर नंबर एक से भरकर चल रही है। प्रयागराज जाने के लिए एडवांस में भी बुकिंग हो रही है। यमुनानगर बस स्टैंड से प्रयागराज के लिए सीधी बस चलने से यात्रियों में भी काफी खुशी है, यात्रियों का कहना है रोडवेज की महाकुंभ खत्म होने के बाद भी इस बस का लगातार संचालन करते रहना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें