फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पारा लुढ़का, बर्फ से पहाड़ जमे, बढ़ी ठिठुरन, अलाव का सहारा

जिले के साथ लगते उत्तराखंड के पहाड़ बर्फबारी से जम गए हैं। ऐसे में समतल एरिया में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं ठिठुरन को दूर करने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसके अलावा वे ही लोग घरों से निकल रहे जिन्हें कुछ कार्य हो। ठंड बढ़ने के कारण दिनचर्या काफी प्रभावित होती नजर आ रही हैं, जहां शहर की सड़कों पर रोजाना लोगों की रौनक हुआ करती थी, आज वे भी खाली-खाली नजर आ रही हैं। ठिठुरन बढ़ने से इसका असर स्वास्थ्य पर भी पढ़ रहा है। सर्दी बढ़ने से अस्पतालों में झुकाम, बुखार होने जैसे की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। लगातार गिर रहे तापमान के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। चिकित्सकों की माने तो सर्दी में हृदय, सांस, बीपी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में इन मरीजों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें